www.hindustanupdate.in

Hindustan Update ™ Official website सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और सरकारी योजनाएं

SSC GD Height Weight Chart 2026 Male Female: पूरी जानकारी Category-wise – जानें कौन होगा PST में Pass या Fail

दोस्तों, SSC GD Height Weight Chart 2026 जानना हर उस candidate के लिए बेहद जरूरी है जो SSC GD Constable परीक्षा की तैयारी कर रहा है। Written Exam clear करने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है, Physical Standard Test (PST)। और यहाँ हजारों candidates सिर्फ इसलिए बाहर हो जाते हैं क्योंकि उन्हें पहले से Height, Weight और Chest के सही standards नहीं पता होते।

इस article में हम आपको SSC GD Height Weight Chart 2026 की पूरी जानकारी देंगे, Male, Female, Category-wise और Region-wise, सब कुछ एक जगह।

SSC GD Height Weight Chart 2026 – एक नज़र में

विवरण जानकारी
संस्था SSC GD Constable 2026
Physical Test PST (Physical Standard Test)
Male Min. Height 170 cm (General)
Female Min. Height 157 cm (General)
Chest (Male) 80 cm – 85 cm (5 cm expansion)
Weight Height और Age के अनुसार Proportionate
BMI Range 18 – 25 (Medical में अनिवार्य)
Official Website  ssc.gov.in

 

SSC GD Height Chart 2026 – Male (पुरुष) Category-wise

SSC GD Height Weight Chart 2026 में Male candidates के लिए category और region के अनुसार अलग-अलग height मानक हैं:

Category / Region न्यूनतम Height
General / OBC / EWS 170 cm
SC 165 cm
ST 162.5 cm
Gorkha, Garhwali, Kumaoni, Dogra 165 cm
North East States (Assam, Meghalaya, Nagaland आदि) 162.5 cm
Scheduled Tribe (Hilly Areas) 162.5 cm

महत्वपूर्ण: Height बिना जूते के मापी जाती है।, PST के दिन चप्पल या जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए।


Read Also –
एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 कब आएगा? जानें Expected Date, Cut Off और Result Check करने का तरीका

SSC GD Height Chart 2026 – Female (महिला) Category-wise

SSC GD Height Weight Chart 2026 में Female candidates के लिए height standards इस प्रकार हैं: 

Category / Region न्यूनतम Height
General / OBC / EWS 157 cm
SC 152 cm
ST 150 cm
Gorkha, Garhwali, Kumaoni, Dogra 152 cm
North East States 150 cm

 

SSC GD Chest Chart 2026 – Male Candidates के लिए

SSC GD में Male candidates के लिए Chest measurement अनिवार्य है। Chest unexpanded और expanded दोनों का measurement लिया जाता है:

Category / Region Unexpanded Expanded Expansion
General / OBC / EWS 80 cm 85 cm 5 cm
ST / Hilly Areas 76 cm 81 cm 5 cm
Gorkha / North East 77 cm 82 cm 5 cm

ध्यान दें: Female candidates के लिए कोई chest measurement नहीं होती।


Read Also –
 SSC GD Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल और अलाउंस की पूरी जानकारी

SSC GD Weight Chart 2026 – Male और Female

SSC GD Height Weight Chart 2026 में Weight के लिए कोई fixed number नहीं दिया गया है। SSC GD में Weight का मूल्यांकन candidate की Height और Age के अनुसार proportionate होना चाहिए। नए medical rules के अनुसार BMI 18 से 25 के बीच होना अनिवार्य है, इससे बाहर होने पर candidate को Medical में reject किया जा सकता है।

यहाँ एक Reference Weight Chart दिया जा रहा है, यह approximate है, final decision Medical Board का होगा:

Male Weight Chart (Reference):

Height Ideal Weight Range
162 cm (5’4″) 54 – 58 kg
165 cm (5’5″) 56 – 61 kg
168 cm (5’6″) 58 – 64 kg
170 cm (5’7″) 60 – 66 kg
173 cm (5’8″) 62 – 68 kg
175 cm (5’9″) 64 – 70 kg
178 cm (5’10”) 66 – 73 kg
180 cm (5’11”) 68 – 75 kg

Female Weight Chart (Reference):

Height Ideal Weight Range
150 cm (4’11”) 44 – 48 kg
152 cm (5’0″) 46 – 50 kg
155 cm (5’1″) 48 – 53 kg
157 cm (5’2″) 50 – 55 kg
160 cm (5’3″) 52 – 57 kg
163 cm (5’4″) 54 – 60 kg

नोट: यह chart सिर्फ reference के लिए है। SSC GD Medical Board ही final decision लेता है।

 

SSC GD PST और PET क्या होते हैं?

 SSC GD Height Weight Chart 2026 Physical Standard Test (PST) में काम आता है। Written Exam clear करने के बाद दो physical tests होते हैं:

PST – Physical Standard Test:

इसमें Height, Weight और Chest मापी जाती हैं। यह qualifying है, marks नहीं मिलते।

PET – Physical Efficiency Test:

PST clear करने के बाद PET होती है:

Test Male Female
Running 5 km – 24 मिनट में 1.6 km – 8.5 मिनट में
Long Jump 3.65 मीटर (3 chances) 2.70 मीटर (3 chances)
High Jump 1.2 मीटर (3 chances) 0.9 मीटर (3 chances)

PET भी qualifying है, इसके marks final merit में नहीं जुड़ते।


Read Also – 
Government Jobs After 12th Pass 2026: इन 8 विभागों में निकली हजारों नौकरियां – Railway, SSC, Army, Police

SSC GD Medical Test 2026 में क्या-क्या होता है?

PST और PET clear करने के बाद Medical Examination होती है। इसमें जाँचा जाता है:

  • Vision: दोनों आँखों की दृष्टि
  • Colour Blindness Test: रंग पहचानने की क्षमता
  • Hearing: सुनने की क्षमता
  • Blood Pressure: BP सामान्य होना चाहिए
  • BMI: 18 से 25 के बीच अनिवार्य
  • Flat Foot / Knock Knee: नहीं होना चाहिए
  • Respiratory Health: फेफड़े स्वस्थ होने चाहिए
  • Musculoskeletal Fitness: हड्डियाँ और मांसपेशियाँ ठीक होनी चाहिए

 

SSC GD Height Weight Chart 2026 – किसे Relaxation मिलती है?

SSC GD Height Weight Chart 2026 में relaxation इन candidates को मिलती है:

Category-wise Relaxation:

  • ST Male: 170 cm → 162.5 cm (7.5 cm छूट)
  • SC Male: 170 cm → 165 cm (5 cm छूट)
  • ST Female: 157 cm → 150 cm (7 cm छूट)
  • SC Female: 157 cm → 152 cm (5 cm छूट)

Region-wise Relaxation:

  • Gorkha, Garhwali, Kumaoni, Dogra region के candidates
  • Assam, Meghalaya, Arunachal Pradesh, Nagaland, Manipur, Tripura, Mizoram, Sikkim के candidates
  • Leh & Ladakh region के candidates


Read Also –
 12th पास के लिए सबसे बेस्ट सरकारी नौकरियां 2026: योग्यता, उम्र सीमा और तैयारी कैसे करें

SSC GD Height Weight Chart 2026 – तैयारी के Tips

अगर आपकी Height borderline पर है तो:

  • PST से पहले सुबह measurement लें: शाम को height 1-2 cm कम हो जाती है
  • बिना जूते के खड़े हों: सीधे पीठ के साथ
  • Weight proportionate रखें: ज्यादा मोटे या ज्यादा पतले न हों
  • BMI 18-25 के बीच रखें: यह Medical में mandatory है
  • Chest expansion के लिए: रोज Breathing exercises करें

 

मेरी Personal राय

SSC GD Height Weight Chart 2026 को लेकर एक बड़ी गलतफहमी है जो मैंने बहुत candidates में देखी है, वो यह कि “Written Exam clear हो गया तो नौकरी पक्की।” यह सोच गलत है।

हर साल हजारों candidates CBT clear करते हैं, लेकिन PST में height कम निकलने या BMI सही न होने के कारण बाहर हो जाते हैं। खासकर Weight को लेकर, बहुत से candidates जो ज्यादा weight रखते हैं, वो PST में pass हो जाते हैं, लेकिन Medical में BMI की वजह से reject हो जाते हैं।

मेरी सलाह, अभी से अपना BMI calculate करें। अगर 18-25 के बीच नहीं हैं तो diet और exercise शुरू करें। PST का दिन आने तक बदलाव लाने का वक्त है, लेकिन उसके लिए अभी से मेहनत शुरू करनी होगी।

Read Also – RRB NTPC Selection Process 2026: CBT 1, CBT 2, CBAT और Typing Test की पूरी जानकारी

FAQs – SSC GD Height Weight Chart 2026

Q1. SSC GD में Male की minimum height कितनी होनी चाहिए?
Ans.
General/OBC/EWS Male के लिए 170 cm, ST Male के लिए 162.5 cm।
Q2.SSC GD में Female की minimum height कितनी होनी चाहिए?
Ans.
General/OBC/EWS Female के लिए 157 cm, ST Female के लिए 150 cm।
Q3.SSC GD में chest measurement कितनी होनी चाहिए?
Ans.
General Male के लिए 80 cm unexpanded और 85 cm expanded, 5 cm expansion अनिवार्य है।
Q4.SSC GD Weight Chart 2026 में exact weight क्या है?
Ans.
SSC कोई fixed weight नहीं देती, weight Height और Age के अनुसार proportionate होना चाहिए। BMI 18-25 के बीच अनिवार्य है।
Q5.क्या SC candidates को SSC GD में height relaxation मिलती है?
Ans.
हाँ, SC Male को 165 cm और SC Female को 152 cm की height चाहिए।

Q6. SSC GD PET में कितनी running होती है?
Ans.
Male को 5 km 24 मिनट में और Female को 1.6 km 8.5 मिनट में दौड़नी होती है।

 

निष्कर्ष

SSC GD Height Weight Chart 2026 हर candidate को पहले से जानना चाहिए। Written Exam की तैयारी के साथ-साथ Physical Fitness पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है। Height, Weight, Chest और BMI, ये चारों चीजें सही होंगी तभी PST और Medical clear होंगे।

अगर आप General Category Male हैं तो 170 cm height और 80-85 cm chest अनिवार्य हैं। Female हैं तो 157 cm height। और BMI 18-25 के बीच, यह नया नियम है जिसे ignore करने वाले Medical में reject होते हैं।

आधिकारिक जानकारी के लिए ssc.gov.in पर जाएं और latest notification जरूर पढ़ें।

All the Best!

1 thought on “SSC GD Height Weight Chart 2026 Male Female: पूरी जानकारी Category-wise – जानें कौन होगा PST में Pass या Fail”

Leave a Comment