Hindustan Update

PM Kisan Yojana 2026: 23वीं Installment कब आएगी? Status Check, e-KYC और पूरी जानकारी यहाँ देखें

PM Kisan Yojana 2026: 23वीं Installment की तारीख, Status Check, e-KYC और ₹2000 भुगतान की पूरी जानकारी।

अगर आप किसान हैं और हर 4 महीने में ₹2,000 का इंतजार करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को आ चुकी है। अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है, जो जून-जुलाई 2026 में आने की उम्मीद है।

लेकिन एक बात ध्यान रखें, अगर आपका e-KYC पूरा नहीं है, तो ₹2,000 आपके खाते में नहीं आएगा। चाहे सरकार कितना भी पैसा transfer करे।

PM Kisan Yojana 2026: 23वीं Installment कब आएगी?

PM Kisan Yojana 2026: एक नज़र में

HindustanUpdate.in

Important Dates

विवरण  जानकारी
Scheme का नाम Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN)
Launch Year 2019
Benefit ₹6,000 प्रति वर्ष (₹2,000 × 3 किस्त)
22वीं किस्त Date 13 मार्च 2026 (Guwahati, Assam)
22वीं किस्त लाभार्थी  9.32 करोड़ किसान
22वीं किस्त राशि ₹18,640 करोड़
23वीं किस्त Expected जून-जुलाई 2026
अब तक कुल Transfer ₹4.27 लाख करोड़+
Official Website
 pmkisan.gov.in

 

PM Kisan Yojana है क्या? नए किसानों के लिए

PM Kisan Samman Nidhi Yojana केंद्र सरकार की एक flagship scheme है। इसे 2019 में लॉन्च किया गया था।

इस योजना के तहत देश के सभी पात्र (Eligible) भूमिधारक किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है।

यह पैसा एक साथ नहीं, बल्कि 3 किस्तों में सीधे बैंक खाते में आता है।

  • हर किस्त: ₹2,000
  • हर 4 महीने पर एक किस्त
  • यह 100% केंद्र सरकार का पैसा है, जो सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में जाता है

अब तक 11 करोड़+ किसान परिवारों को इस scheme का फायदा मिल चुका है।


Read also – EPFO Pension ₹7500 सच है या झूठ? वायरल लेटर पर आया ईपीएफओ का आधिकारिक बयान, जानें पूरी सच्चाई

PM Kisan Yojana 23वीं Installment कब आएगी?

यह सवाल अभी सबसे ज़्यादा पूछा जा रहा है।

22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को PM Modi ने Guwahati, Assam से release की थी। उसमें 9.32 करोड़ किसानों के खाते में ₹18,640 करोड़ transfer हुए।

चूँकि हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर आती है, इसलिए 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 में expected है।

Media reports के मुताबिक यह किस्त जून के आखिरी हफ्ते, यानी 28 जून 2026 तक आ सकती है।

Important: सरकार ने अभी तक कोई official date announce नहीं की है। Official date के लिए pmkisan.gov.in ही check करें।

 

PM Kisan Yojana Installment नहीं आई? यह 5 कारण हो सकते हैं

बहुत से किसान complain करते हैं कि पैसा नहीं आया। इसके पीछे यह सबसे common reasons होते हैं:

  1. ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं है।, यह सबसे बड़ा कारण है। बिना ई-केवाईसी के कोई भी किस्त नहीं आएगी, चाहे आपका पंजीकरण (Registration) कितना भी पुराना हो।
  2. आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है। अगर आधार आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा (Seeded) नहीं है, तो आपकी किस्त रुक (Payment Fail) सकती है।
  3. Land Records में गड़बड़ी: जमीन के records में नाम, खसरा number या कोई detail गलत है तो payment hold हो जाती है।
  4. Bank Account Inactive अगर आपका account 1 साल से inactive है तो DBT payment reject हो जाती है।
  5. Aadhaar में Name Mismatch: PM Kisan records और Aadhaar में नाम अलग-अलग होना, यह बहुत common problem है।

 

आप e-KYC कैसे करें? 3 आसान तरीके

तरीका 1: OTP से (घर बैठे)

  • pmkisan.gov.in खोलें
  • “Farmers Corner” में “e-KYC” पर click करें
  • Aadhaar number डालें
  • Aadhaar से linked mobile पर OTP आएगा
  • OTP डालें, e-KYC complete

तरीका 2: CSC Center (Biometric)। अगर mobile Aadhaar से linked नहीं है तो नजदीकी Common Service Centre (CSC) जाएं। वहाँ fingerprint से biometric e-KYC होगा।

तरीका 3: Face Authentication (App से)

  • Google Play Store से “PMKISAN GoI” app download करें
  • “Face Authentication e-KYC” option चुनें
  • Aadhaar number डालें और camera से face scan करें
  • Face match होने पर e-KYC complete

Pro Tip: e-KYC में 5 मिनट से भी कम लगते हैं। अभी करो, नहीं तो 23वीं किस्त miss हो जाएगी।

PM Kisan Yojana eKYC verification at CSC Center
नज़दीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक (अंगूठे के निशान) से PM किसान e-KYC करवाते हुए

PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check कैसे करें?

अपना status check करने के लिए यह steps follow करें:

Step 1: pmkisan.gov.in खोलें।

Step 2: “Farmers Corner” में “Know Your Status” पर click करें।

Step 3: अपना Registration Number या Aadhaar Number डालें।

Step 4: OTP enter करें।

Step 5: आपकी सभी किस्तों का status दिख जाएगा।

अगर status में “Payment Pending”, “FTO Generated” या “Payment Failed” लिखा है, तो ऊपर बताए reasons check करें और जल्द fix करें।

PM Kisan Portal पर “Know Your Status” पेज — यहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्टेटस देखें

PM Kisan Yojana Beneficiary List: अपने गाँव की List कैसे देखें?

Step 1: pmkisan.gov.in खोलें।

Step 2: “Farmers Corner” में “Beneficiary List” पर click करें।

Step 3: State → District → Sub-District → Block → Village select करें।

Step 4: “Get Report” पर click करें।

आपके गाँव के सभी registered किसानों की list PDF में download होगी।

PM किसान पोर्टल पर अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव को चुनकर बेनेफिशियरी लिस्ट निकालने का तरीका


Read more – Ladki Bahin Yojana 2026 New Update — 80 लाख महिलाएं List से हटाई गईं, CM Fadnavis ने क्या कहा? पूरी सच्चाई यहाँ देखें

PM Kisan Yojana: Eligibility किसे मिलती है?

Category Eligible है?
छोटे और सीमांत किसान (खुद की जमीन) हाँ
बटाई पर खेती करने वाले किसान नहीं
सरकारी नौकरी वाले परिवार नहीं
Income Tax देने वाले परिवार नहीं
Doctor, Engineer, Lawyer (Professional) नहीं
Former/Current MP, MLA, Minister नहीं
₹10,000+ monthly pension वाले नहीं

 

Installment History: अब तक कितनी किस्तें आईं?

किस्त Date लाभार्थी
19वीं 24 फरवरी 2025 9.8 करोड़
20वीं 2 अगस्त 2025 9.7 करोड़
21वीं 19 नवंबर 2025 9 करोड़
22वीं 13 मार्च 2026 9.32 करोड़
23वीं जून-जुलाई 2026 (Expected) 9 करोड़+

 

अब मेरी Personal बात: एक किसान के नाम

PM Kisan Yojana भारत की सबसे बड़ी Direct Benefit Transfer scheme है। ₹4.27 लाख करोड़ से ज़्यादा पैसा सीधे किसानों के खाते में जा चुका है.  बिना किसी बिचौलिये के।

लेकिन एक बात जो मुझे हमेशा सोचने पर मजबूर करती है, ₹2,000 हर 4 महीने में। यानी महीने का सिर्फ ₹500। क्या यह काफी है?

खाद, बीज, डीजल, सब कुछ महँगा हो चुका है। ₹500 महीने में शायद एक बोरी यूरिया भी नहीं आती।

Scheme की नीयत सही है, पर amount पर discussion होना चाहिए। और जब तक यह scheme है, e-KYC करो, status check करो, और अपना हक लो।

 

 PM Kisan Yojana Helpline

माध्यम जानकारी
Helpline Number 155261 या 1800115526 (Toll Free)
Email Click here
Official Website Click here
PMKISAN App
Google Play Store पर उपलब्ध

 

 PM Kisan Yojana FAQs

Q1. PM Kisan 23वीं Installment कब आएगी?
Ans. जून-जुलाई 2026 में expected है। Media reports के अनुसार जून के आखिरी हफ्ते तक आ सकती है। Official date अभी announce नहीं हुई।
Q2. PM Kisan में हर साल कितना पैसा मिलता है?
Ans. ₹6,000 प्रति वर्ष, तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 करके।
Q3. e-KYC नहीं हुई तो क्या होगा?
Ans. बिना e-KYC के कोई भी किस्त नहीं मिलेगी। यह mandatory है।
Q4. Status कैसे check करें?
Ans. pmkisan.gov.in → Farmers Corner → Know Your Status → Aadhaar/Registration Number डालें।
Q5. Paise nahi aaye to kya karna chahiye?
Ans. पहले status check करें। फिर e-KYC, Aadhaar seeding और land records verify करें। फिर भी problem हो तो 155261 पर call करें।
Q6. क्या बटाई पर खेती करने वाले किसान eligible हैं?
Ans. नहीं। सिर्फ भूमिधारक (landholding) किसान परिवार eligible हैं।
Q7. New Registration कैसे करें?
Ans.
pmkisan.gov.in → Farmers Corner → New Farmer Registration → Form fill करें। State/UT verification के बाद scheme में शामिल होंगे।

 


निष्कर्ष

PM Kisan Yojana देश के 9 करोड़+ किसानों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। 22वीं किस्त आ चुकी है और 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 में expected है।

अगर आपका e-KYC complete है और Aadhaar bank से linked है, तो पैसा automatically आएगा।

अगर नहीं है, तो अभी करो। एक किस्त miss करने का मतलब है ₹2,000 का नुकसान।

किसी भी update के लिए सिर्फ pmkisan.gov.in को ही trust करें।

All the Best!

Exit mobile version